मैं तुम्हे ही चाहता हुँ ||
- Mister Bhat
- Sep 14, 2025
- 1 min read
तेरी ही बाहों में सोना चाहता हुँ,
तुझ में ही मैं खोना चाहता हुँ |
तेरे ही साथ हसना और,
तेरे ही साथ मैं रोना चाहता हुँ |
जीवन का हर एक एक पल मैं,
तुम्हारे ही साथी बिताना चाहता हुँ |
अगर मरना भी है तो तुम्हारे ही साथ,
तुम्हारे ही साथ में जीना चाहता हुँ |
मैं हर खुशी तुम्हारे साथ चाहता हुँ,
तुम्हारे सब गम मिटाना चाहता हुँ |
मैं झेल लूंगा हर परेशानी तेरी मगर,
तुम्हारे चेहरे पर हमेशा खुशी चाहता हुँ ||
जवानी से लेकर बुढ़ापे तक
तेरा ही साथ चाहता हुँ,
मैरी शरारतों से तंग आकर,
तुम्हारा मुझे समझाने तक....
मैं तुम्हारा ही साथ चाहता हुँ
मैं तुम्हे ही चाहता हुँ ||

Comments